अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज रविवार मवाना नगर में आगामी शराद नवरात्रि के शुभ अवसर पर मवाना में सांझीमाही व्यापारी की दुकान पर नगरवासियों की बड़ी भीड़ देखी गई। नगर के विभिन्न हिस्सों से लोग माता रानी की वीगृह खरीदारी के लिए पहुँचे और पूजा की तैयारी में जुट गए। नगर के लोग अपने-अपने घरों और गलियों के लिए वीगृह खरीदकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। शहर की दुकानों पर भी माता रानी की वीगृह की मांग में भारी वृद्धि देखी गई है। इस दौरान बाजार में उत्साह का माहौल रहा और व्यापारी भी खुश नजर आए।शहर के लोग विश्वास व्यक्त कर रहे हैं कि माता रानी की पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शुभता बनी रहेगी। शराद नवरात्रि के इस पावन पर्व पर नगरवासियों का यह धार्मिक उत्साह साफ नजर आया।
