✒️पहले जॉन ए 3में अवैध कच्ची कॉलोनी कराई विकसित कर्मचारी की हुई मौत एक मौत का नहीं हुआ सब्र।
✒️दूसरे जॉन में जाते ही फिर कराने लगा अवैध कालोनी विकसित फिर घट सकती है बड़ी घटना।
मेरठ विकास प्राधिकरण का अभियंता राकेश राणा जॉन C 4 जानी बागपत रोड पर भू माफिया द्वारा अवैध कच्ची कॉलोनी विकसित की जा रही है जिस पर अभियंता राकेश राणा द्वारा संरक्षण देकर अवैध कच्ची कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है जिस पर मेड़ा के अधिकारी लगातार अवैध कच्ची कॉलोनी हो या अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं और उपाध्यक्ष संजय मीणा के आदेशों के द्वारा लगातार अवैध कच्ची कॉलोनी को ध्वस्त भी करा रहे हैं। ओर मेडा के जॉन प्रभारी अभियंता राकेश राणा उन्ही अवैध कच्ची कॉलोनी को विकसित करा रहे हैं जानी में अवैध कच्ची कॉलोनी अर्पित सिंघल के द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार के करोड़ों रूपए के राजस्व को पलीता लगाकर अवैध कच्ची कॉलोनी को विकसित कर रहा हे ओर मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध कच्ची कॉलोनी पर कारवाई कराने में असमर्थ नजर आ रहे हैं अभी कुछ दिन पूर्व में अवैध कच्ची कॉलोनी में बिजली के तार से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी उसके बाद भी मेड़ा का अभियंता राकेश राणा अवैध कच्ची कॉलोनी ओर अवैध निर्माण कराने को लेकर अपने आप को नहीं सुधार पा रहा बल्कि बागपत जानी रोड पर लगातार दर्जनों अवैध कच्ची कालोनियां और दर्जनों से भी ज्यादा अवैध होटल और दर्जन से भी ज्यादा दुकानों के कॉम्पलेक्स काली कमाई करके उन्हें तैयार कर चुका है पर मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा अभियंता राकेश राणा पर कोई जांच नहीं कर पा रहे हैं ना ही अवैध कच्ची कॉलोनी ओर दुकानों होटल पर कार्रवाई करा रहे हैं।
