मेरठ।कांवड़ यात्रा की सुचारु व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण, यातायात व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश :

मेरठ।कांवड़ यात्रा की सुचारु व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण, यातायात व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश :

श्रावण कांवड़ यात्रा-2025 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा सतत रूप से फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों से वार्ता करते हुए यात्रा मार्गों पर लगने वाले जाम, रूट डायवर्जन, एम्बुलेंस मूवमेंट एवं आपात स्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स की रणनीति पर विशेष रूप से जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान एक प्रमुख चौराहे पर खड़े एक बाधक वाहन की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर तैनात संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से मोबाइल फोन के माध्यम से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं भी अव्यवस्थित पार्किंग अथवा अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के कारण श्रद्धालुओं या आमजन को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रहे।जनपद मेरठ पुलिस द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निर्बाध यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *