बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर बैठे मजदूर को मारी गोली :

बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर बैठे मजदूर को मारी गोली :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना :

आज मंगलवार मवाना नगर मे देर रात्रि मवाना के मिल रोड स्थित शिवनगर जुडडी के रहने वाले युवक सुनील को बाईक सवार युवकों ने गोली मारी l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को मवाना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया l जहां डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया l मौके पर पहुंचे मवाना क्षेत्र अधिकारी व एसपी देहात परिवार जनों को संतान देते हुए कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा l प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला तिहाई शिवनगर जुड्ढी का रहने वाला सुनील मंगलवार रात करीब 9.30 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था l तभी बाईक सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके और बाइक से उतरते ही सुनील को गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद सुनील लहूलुहान हालत में घर के बाहर गिर पड़ा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात व मवाना क्षेत्र अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया l और परिवार जनों को संतान देते हुए बताया कि जल्दी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा l और मवाना थाना प्रभारी को निर्देश दिए की जल्दी सीसीटीवी फुटेज खगाली जाए l और जांच कर कार्य भाई के निर्देश दिए l घायल की पत्नी आरती ने मवाना थाने में तहरीर सोपते वह बताया कि उसके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन लड़के वह दो लड़की हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *