विधुत विभाग अधिकारी की लापरवाही के कारण बिजली का तार टूटने से हुई 5 सांडों की मौत :

विधुत विभाग अधिकारी की लापरवाही के कारण बिजली का तार टूटने से हुई 5 सांडों की मौत :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना क्षेत्र के ग्राम झुनझुनी मे विधुत विभाग अधिकारी की लापरवाही के कारण शनिवार रात्रि में खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरने से पांच सांडों की मौंके पर मौत हो गई।
रविवार सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए l और देखा की 11000 की हाइटटेंशन लाइन टूटने के कारण पांच सांडों की मौके पर मृत्यु हो गई l ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुभाष गाबा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली विभाग अधिकारी और कर्मचारी सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया गया। तभी बातचीत के दौरान खेत काम कर रहे। मजदूर को उस नुकसान की भरपाई करने को कहा और विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल अध्यक्ष ने बिजली विभाग के कर्मचारिय और ज‌ई सतवीर को फटकार लगाई और कहा की अगर इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है। तो विधुत विभाग के अधिकारियों से मिलकर बिजली कर्मचारिय और ज‌ई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। इस दौरान खेत में काम कर रहे। मजदूर इरफान ने बताया की पहले भी जर्जर तारों की शिकायत की थी। लेकिन बिजली विभाग ने इस मामले पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की । ‌और तभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धटनास्थल पर बैठकर धरना प्रदर्शन में शुरू कर दिया l और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी l सूचना मिलने पर मौके पर बिजली कर्मचारियों और अधिकारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे l जिसमें बजरंगदल अध्यक्ष और विद्युत विभाग के अधिकारियों में तीखी नोक झोक होने लगी l काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीण बजरंग दल शांत हुए l और जेसीबी द्वारा गद्दा करवा कर पांच सांडों का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *