श्रावण कांवड़ यात्रा–2025 के सुरक्षित, सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आज दिनांक 15-07-2025 को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ, पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ रेंज, मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ अन्य अधिकारीगण द्वारा शोभित युनिवर्सिटी से मोदीपुरम, खडौली मार्ग, भोला झाल, कंकरखेड़ा से नहर पटरी तक सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था, प्रकाश/बिजली व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई, कैमरा निगरानी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*
