कंम्पनी के नाम पर लाखो क़ी ठगी कई घरों क़ी औरतो से पैसे लेकर फरार थाने में लगाई गुहार :

कंम्पनी के नाम पर लाखो क़ी ठगी कई घरों क़ी औरतो से पैसे लेकर फरार थाने में लगाई गुहार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना नगर के मौहल्ला तिहाई निवासी कई औरतो ने थाने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया की प्रीतनगर के उक्त युवक अपने साथीयों के साथ मिलकर मौहल्ले की महिलाओं को बहला फुसलाकर उनके नाम का समूह बनाकर अलग अलग कम्पनी से लोन उठाता था l और सभी महिलाओं से पैसे बटोर कर वह युवक अपनी पत्नी व साथियों साथ फरार हो गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई में रहने वाली औरतें जिम शारदा पत्नी चंद्रभान मोहल्ला तिहाई, वर्ष पत्नी करण राज मोहल्ला तिहाई, फार्मी ना पत्नी महाराज और अन्य औरतें मिलकर आज मवाना थाना पहुंची l पीड़ित औरतों ने मवाना थाना प्रभारी को तहरीर सौंपते हुए बताया कि हमारे मौहल्ले में सोनू वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा व उसकी पत्नि सरीता वर्मा काफी समय से रहते हैं। उक्त सोनू वर्मा के पास राम वर्मा पुत्र पुनीत, हरि पुत्र पुनित, सोनू का साला मोनू आदि का काफी आना जाना था । वह मौहल्ले की महिलाओं को बहला फुसलाकर उनके नाम का समूह बनाकर अलग-अलग कम्पनी से लोन उठाता था उसने सूर्योदय कम्पनी से 50,000/- रू०, सेटिंग कम्पनी 50,000/- व सियल कम्पनी से 60,000/- प्रार्थनी के आधार कार्ड पर उठाये 10000/- रू० नगद इसी प्रकार अन्य औरतों से लोन के नाम पर लाखों रुपए ठगी कर गया l वह कहता था कि मुझे चांदी का व्यापार करना है मुझे पैसों की सख्त जरूरत हैं मैं ये तुम्हारे पैसे मय ब्याज के स्वयं कम्पनी को देता रहूंगा । मौहल्ले वालें यही जानते थे कि जिस मकान में यह रह रहा है यह मकान उसका अपना है। परन्तु बाद में पता चला कि उक्त मकान किराये का मकान था। उक्त सोनू व उसकी पत्नि रातो रात अपना सामान भरकर मवाना छोड कर चले गयें। पीड़ित महिलाओं ने थाना प्रभारी से गुहार लगाते हुए ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *