सिंभावली शुगर मिल गन्ना पेराई सत्र 2024-25 बंदी हेतु तृतीय अंतिम नोटिस किया जारी किसान 28 मार्च शाम 5:00 बजे तक करें गन्ने की आपूर्ति
गुलफाम सैफी संवाददाता
हापुड़ सिंभावली शुगर मिल के द्वारा चालू गन्ना पेराई सत्र 2024-25 गन्ने की पर्याप्त मात्रा में पूर्ति के करने के लिए 23/3/2025 से सभी गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खुली(छूट) के साथ खरीदारी की जा रही है। उसके उपरांत भी नौ कैन के चलते बीच-बीच में कई बार फैक्ट्री बंद रही है।जिसको लेकर प्रथम नोटिस 25/3/2025 जारी किया गया था। लेकिन गन्ने की पूर्ण रूप से आपूर्ति नहीं होने के चलते द्वितीय नोटिस 26/3/25 जारी कर गांव गांव में अनाउंसमेंट के साथ किसान भाइयों से गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई। तदुपरांत भी गन्ने की पूर्ण रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके चलते गन्ना पेराई चालू सत्र 2024-25 समापन होने की तरफ जा रहा है। और मिल बंदी हेतु तृतीय नोटिस 28/ 3/2025 निर्धारित करते हुए सिंभावली शुगर मिल की तरफ से सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि सभी किसान भाई अपने गन्ने की आपूर्ति 28/3/2025 की शाम 5:00 तक करना सुनिश्चित करें। उसके उपरांत यदि किसी किसान भाई का गन्ना बच जाता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
