जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली थाने से चंद कदमों की दूरी पर नेशनल हाईवे पर संचालित की जा रही अवैध मटर की मंडी संचालित करने वालों के लिए पुलिसिया कार्रवाई नहीं रखती कोई मायने।बता दे कि नेशनल हाईवे और सिंचाई विभाग की जमीन में अवैध मटर की मंडी संचालित कराने के एवरेज में सिंचाई विभाग कर्मचारी के द्वारा वसूली करने का मामला किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर मेरठ मंडल कमिश्नर के दरबार तक पहुंचा हुआ है। उसके बावजूद भी यह अवैध मटर की मंडी लगातार संचालित की जा रही है। जिसको लेकर यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर यह अवैध मटर की मंडी का संचालन किस की सर-परस्ती मे हो रहा है। जबकि गत सप्ताह सिभावली पुलिस के द्वारा नेशनल हाईवे पर लग रही इस अवैध मटर की मंडी में मटर से भरे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी इस अवैध मटर की मंडी का बहुत बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर सिंचाई विभाग अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
