16 मंडलों से पहुंचे खिलाड़ी, तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता*मवाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना में बुधवार को 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों से करीब 70 कोच-मैनेजर और 340 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अलग-अलग मंडलों से पहुंचे खिलाड़ी शूटिंग रेंज में अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।*मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ*कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय की शूटिंग रेंज के संचालक कपिल धामा और हिमांशु धामा ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों और कोच-मैनेजर का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी।खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का कराते हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं H.R.I.T.U. के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि विकसित करना जरूरी है। खेल केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत नहीं करते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता भी बढ़ाते हैं।उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।*खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें खिलाड़ी : सीओ*कार्यक्रम अध्यक्ष किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर विजेन्द्र सिंह ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के नियमों की दी जानकारीपूर्व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी आनंद शर्मा ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को शूटिंग प्रतियोगिता से जुड़े नियमों और आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।आयोजक समिति ने की व्यवस्थाओं की तैयारीप्रतियोगिता के आयोजक एवं प्रबंधक जोगेंद्र कुमार धामा की देखरेख में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संपन्न हुईं। आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ी निशानेबाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।*ये रहे मौजूद*कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी मवाना डॉ. अरुण कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ कृष्ण कुमार, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव, शूटिंग फील्ड ऑफिसर प्रा. राहुल कुशवाहा, एडवोकेट एवं उपप्रबंधक सिविल बार एसोसिएशन मवाना समीर कुमार त्यागी, सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।इसके अलावा डीएनआई कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, उपप्रधानाचार्य प्रशान्त कुमार, योगेंद्र कुमार, दिलावर सिंह पोसवाल, ऋषिपाल, कंवरपाल, विनीत प्रधान, नीलेश और इन्द्रजीत जाखड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।आयोजक समिति ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों से पहुंचे खिलाड़ियों, कोच-मैनेजर, अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
