जुमे की नमाज को लेकर सरधना में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा :

जुमे की नमाज को लेकर सरधना में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा :

सरधना। जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना ने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय जिम्मेदार व्यक्तियों से संवाद किया। अधिकारियों ने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ नमाज अदा करने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *