मंगल पांडे नगर में कथित अवैध निर्माण जारी, आवास विकास के अधिकारियों की कार्रवाई पर उठे सवाल :

मंगल पांडे नगर में कथित अवैध निर्माण जारी, आवास विकास के अधिकारियों की कार्रवाई पर उठे सवाल :

मेरठ। आवास विकास परिषद के क्षेत्र मंगल पांडे नगर में कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक डॉक्टर द्वारा बिना निर्धारित साइड बैक छोड़े निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगातार जारी रहने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि उक्त निर्माण को लेकर आवास विकास परिषद की ओर से चालानी कार्रवाई की गई है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका और मौके पर निर्माण लगातार आगे बढ़ता रहा। स्थानीय स्तर पर इसे भविष्य में क्लीनिक अथवा अस्पताल जैसी व्यावसायिक गतिविधि के लिए तैयार किए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग से होना बाकी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवास विकास परिषद के अधिकारियों को लगातार शिकायतें दिए जाने के बावजूद कार्रवाई केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित है। मामले की निगरानी अवर अभियंता पूजा पांडे द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चालानी कार्रवाई के बाद भी निर्माण जारी रहना विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।आरोप यह भी है कि आवासीय भूखंडों पर नियमों के विपरीत व्यावसायिक निर्माण कराए जाने से सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। ऐसे में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यह स्पष्ट कराया जाए कि निर्माण स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप है या नहीं और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं निर्माणकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *