एएस इंटर कॉलेज में अनुशासन व्यवस्था की कमान छात्राओं के कंधों पर :

एएस इंटर कॉलेज में अनुशासन व्यवस्था की कमान छात्राओं के कंधों पर :

*हर कक्षा में मॉनिटर व प्रीफेक्ट नियुक्त, छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए गठित हुई कमेटी*मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित एएस इंटर कॉलेज में विद्यालय की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक कक्षा से एक मॉनिटर और एक प्रीफेक्ट को अनुशासन से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने चीफ प्रॉक्टर एवं कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक कर छात्राओं को विद्यालय की आंतरिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन बेहतर शैक्षणिक वातावरण की आधारशिला है और इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी भी जरूरी है।छात्राओं की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। छात्राएं अपनी समस्याएं कमेटी के समक्ष रख सकेंगी, जिनका यथासंभव शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जिस कक्षा में अनुशासन व्यवस्था बेहतर रहेगी, वहां के मॉनिटर और प्रीफेक्ट को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।विद्यालय में कक्षा से बाहर जाने के लिए आउट पास अनिवार्य किया गया है। इसका विवरण संबंधित मॉनिटर और प्रीफेक्ट के पास रहेगा, जिससे यह जानकारी मिल सके कि कौन-सा विद्यार्थी कितने समय से कक्षा से बाहर है और वापस आने में देरी होने पर उसका कारण क्या है।विद्यालय की सुरक्षा और उपस्थिति व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को विद्यालय में प्रवेश और बाहर निकलने के समय व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद फेस इम्प्रेशन बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने होंगे।अभिभावकों के विद्यालय में प्रवेश को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अभिभावकों को प्रवेश के दौरान दो बार एंट्री रजिस्टर में विवरण दर्ज करना होगा और विद्यालय आने का स्पष्ट कारण भी लिखना होगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *