मवाना में दर्दनाक सड़क हादसा: क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार 48 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम :

मवाना में दर्दनाक सड़क हादसा: क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार 48 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम :

गुरुवार मवाना नगर के मिल रोड पर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया।जानकारी के अनुसार, मवाना क्षेत्र के ग्राम ततीना निवासी सतबीर (48) पुत्र जयपाल साइकिल से मवाना आ रहे थे। जब वह शुगर मिल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें साइकिल समेत कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गुस्साए ग्रामीणों ने शाम के समय शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया।हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *