प्रशासनिक तानाशाही के आगे नहीं झुकेगी न्याय की आवाज: मेरठ में ललिता गौतम के लिए विशाल धरना, बीआर अंबेडकर के मोहित कुमार हाउस अरेस्ट में भी बुलंद आवाज :

प्रशासनिक तानाशाही के आगे नहीं झुकेगी न्याय की आवाज: मेरठ में ललिता गौतम के लिए विशाल धरना, बीआर अंबेडकर के मोहित कुमार हाउस अरेस्ट में भी बुलंद आवाज :

खबर:मेरठ — 15 मई 2026 को थ्रोट गांव की ललिता गौतम के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद न्याय की मांग को लेकर आज 19 जून को कमिश्नरी पार्क, मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) ने विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया। पीड़िता के परिजनों के साथ खड़े होने के लिए निकले प्रदर्शनकारी अधिकारियों की उदासीनता और प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।आंदोलन के आयोजक और जिला अध्यक्ष मोहित कुमार कीनापुर को सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर पुलिस ने नजरबंद कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए तीन मुख्य मांगें प्रस्तुत कीं: दोषियों के खिलाफ कड़ी ‘बुलडोजर एक्शन’ कार्यवाही की जाए, पीड़ित परिवार को तुरंत ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए, और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाए।भाजपा/प्रशासन के रवैये पर नाराज प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून और व्यवस्था की कमजोरी और आपराधिक घटनाओं के बाद अधिकारियों की निष्क्रियता से समाज में डर का माहौल फैल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) ने आंदोलन के जरिए ये साफ कर दिया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे आंदोलन नहीं रोकेंगे और पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के पुनर्वास की मांग की है। धरने का नेतृत्व करने वाले नेताओं ने आने वाले दिनों में यदि मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर और तेज आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *