मवाना में कटान के लिए ले जाई जा रही भैंस बेकाबू, घर में घुसकर मचाई तोड़फोड़, युवक घायल :

मवाना में कटान के लिए ले जाई जा रही भैंस बेकाबू, घर में घुसकर मचाई तोड़फोड़, युवक घायल :

मवाना संवाददाता

मवाना में बकरा ईद के मौके पर कटान के लिए ले जाई जा रही एक भैंस अचानक चंगुल से छूटकर बेकाबू हो गई। भागती हुई भैंस एक घर में घुस गई और वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घर में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष बाजार निवासी अंशु कुमार गौतम पुत्र राजेंद्र गौतम बीबीया वाले मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एक भैंस भागती हुई उनके घर में घुस आई। अंशु और उसके पिता राजेंद्र ने भैंस को बाहर निकालने और काबू करने का प्रयास किया l लेकिन भैंस और अधिक उग्र हो गई।
आरोप है कि भैंस ने राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी l जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के सामान में भी तोड़फोड़ हुई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अंशु कुमार गौतम ने आरोप लगाते हुए बताया कि भैंस डेरे वाले पुल निवासी जेद पुत्र अब्दुल की है l जो उसे कटान के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान भैंस उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और उनके घर में घुस गई।
पीड़ित परिवार ने मवाना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *