*मवाना संवाददाता*आज मगलवार मवाना नगर मे आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर AIMIM ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एवं भाईचारा युवा समिति मवाना ने संयुक्त रूप से प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों द्वारा मवाना उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्योहार के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी और कुर्बानी के बाद अवशेष उठाने की उचित व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई।ज्ञापन में कहा गया कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर हस्तिनापुर क्षेत्र एवं विशेष रूप से मवाना कस्बे के मुस्लिम बहुल इलाकों में नगर पालिका द्वारा नियमित साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही 24 घंटे पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।संगठन की ओर से यह भी मांग की गई कि कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को समय से उठाने के लिए नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को असुविधा न हो।AIMIM और भाईचारा युवा समिति ने प्रशासन से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की अपील करते हुए आशा जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में गौ० जुनेद जराहीम जुनैद फराहिम, एडवोकेट भाईचारा युवा समिति मवाना, मौन्शहादत, जावेद सैफी मैं गुलजार हाजी तस्य गौ. शादमान, मी: रिहान आस मौ (भूरा) फरमान आ. मासब जसपाल सिंह अजहरूद्दान, विनोद कुमार पूर्व प्रत्याशी हस्तिनापुर विधान सभा महमूदोहा नगर अध्यक्ष असद सिद्धीको अवा नगर हात, कुरैशी, शाहकमर तुफैल, उमरशाह मौ० वैश भैस, नगर उप अध्यदा यूथ पिलसाद अनसारी भौ० रिहान शामिल रहे l
