आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल पांच दिवसीय योग शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजित  :

आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल पांच दिवसीय योग शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजित :

मवाना संवाददाता

आज मंगलवार मवाना नगर मे मिल रोड पर स्थित इंदिरा पब्लिक स्कूल में पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित की गई l जिसमें उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी विनोद चौधरी, भारत स्वाभिमान जिला मेरठ के प्रभारी अजय नंदन शर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी मेरठ, अजय शर्मा अपने अपने विचार रखें। बैठक में राज्य प्रभारी विनोद चौधरी ने पतंजलि योग समिति मवाना द्वारा पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशाल पांच दिवसीय योग शिविर लगाया जाए।
मवाना के तहसील प्रभारीयो को निर्देश दिया कि सभी योग शिक्षक अपनी-अपनी अलग-अलग योग कक्षा लगाए। जिससे योग करने वाले योग साधकों को स्वास्थ्य औऱ मानसिक लाभ मिले और बढ़ती महंगाई में दवाइयां से छुटकारा मिल सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि कस्बा किला परीक्षितगढ़ एवं कस्बा फलावदा में भी योग समिति गठित की जाए।
भारत स्वाभिमान जिला मेरठ के प्रभारी अजय नंदन शर्मा ने संगठन को और विस्तृत करने व मजबूत करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी पतंजलि योग समिति से जोड़कर उनसे संवाद स्थापित किया जाए जिससे संगठन में मजबूती व एकता बनी रहे।
बैठक में हस्तिनापुर से शिवकरण को भारत स्वाभिमान सहप्रभारी तहसील मवाना नियुक्त किया गया है।
बैठक का संचालन सुभाष धीमान भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी मवाना ने किया l
बैठक में ऑनलाइन सहयोग शिक्षक प्रशिक्षकों जिन्होंने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण लिया है उनको सर्टिफिकेट व जैकेट देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पतंजलि योग समिति मेरठ जिले के प्रथम जिला प्रभारी संजीव त्यागी व वरिष्ठ योग शिक्षक बलजीत सिंह शास्त्री, संजय सोनी, मोहित रस्तोगी, राजकुमार, जेविन्दर, यज्ञदेव धीमान, संजय धीमान, योगेश शर्मा, अरविंद शर्मा, मनीष रस्तोगी, राजीव गुप्ता, मोहित रस्तोगी, अतुल मित्तल, प्रशांत चौधरी, विनय गिरधरवाल, आदेश अग्रवाल, हस्तिनापुर से जे0पी0 बंसला, सोमनाथ पपनेजा, मधुकर वर्मा, प्रमोद कुमार, नितिन कुमार, आदि योग साधक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *