जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में एएस इंटर कॉलेज मवाना के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
मवाना संवाददाता।
ए एस इंटर कॉलेज के अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
एक दिवसीय जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन जेपी एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र देवांश डागर तथा कक्षा 10 की छात्रा अक्षीका चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप हासिल की।
सेपक टाकरा खेल वॉलीबॉल की तरह खेला जाता है, लेकिन इसमें हाथों की जगह पैरों का उपयोग किया जाता है।
देवांश डागर और अक्षीका चौधरी दोनों भाई-बहन किशोरपुर गांव के निवासी हैं। इस अवसर पर उनके पिता अनुज कुमार एवं माता सरिता चौधरी भी मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएं दीं।
वहीं सेपक टाकरा के जनपद अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव अरुण गुप्ता तथा महिला कोच सुमन गुप्ता ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को भी बधाई दी।
Get smarter responses, uplo
