कृषक इंटर कॉलेज, मवाना में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी;

कृषक इंटर कॉलेज, मवाना में एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी;

मवाना संवाददाता।
नगर के फ्लावर रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में चल रहे 73 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स को बेड टी, मॉर्निंग मस्टर, ड्रिल अभ्यास, रेंज प्रोसीजर, थ्योरी ऑफ ग्रुप, ग्रिड सिस्टम, मैप सेटिंग एवं अपनी स्थिति ज्ञात करने, एफसी एवं बीसी तथा फील्ड सिग्नल आदि विषयों की जानकारी दी गई।

व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान देते हुए मेजर तनुज कुमार ने कहा कि सफल व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन और आत्मविश्वास से विकसित होता है।

मेरठ से आई साइबर एवं मोबाइल सुरक्षा टीम के जगीर सिंह तथा योगेश पांडे ने कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, फर्जी लिंक से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी।

शिविर में सेल्फ स्टडी, एमआर प्रैक्टिकल तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी दी गई। कैडेट्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।

इसके अलावा रोल कॉल, हेड काउंट और लाइट्स ऑफ जैसी दैनिक दिनचर्या का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करना है।

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, मेजर तनुज कुमार, अतुल देव गौतम, परविंदर पाल, चंद्र प्रताप, कुलविंदर सिंह, शिखा गुप्ता सहित समस्त पीआई स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *