आज मंगलवार मवाना पुलिस ने इकरामनगर कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस तथा एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मिल बाइपास मोड़ से घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 की रात मुन्नालाल मोहल्ला स्थित इकरामनगर कॉलोनी निवासी नूरुद्दीन सैफ पुत्र इस्लामुद्दीन के घर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। मामले में थाना मवाना में मुकदमा दर्ज किया गया था l जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों में अरबाज पुत्र इदरीश निवासी गली नंबर-6 अटौरा रोड, आसिफ उर्फ गांधी पुत्र इमामुद्दीन निवासी गली नंबर-6 अटौरा रोड सहित एक अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 312 बोर, तीन जिंदा कारतूस तथा टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल नंबर यूपी-15 डीपी-4290 बरामद की है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक पुनित गुप्ता, उपनिरीक्षक सूरज विक्रम, कांस्टेबल घनश्याम सिंह एवं कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।
