मुजफ्फरनगर। पत्रकारिता जगत के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक रहा, जब दिनांक 12 मई 2026 को प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऑफिस का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह को विशेष बना दिया l
इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जबकि राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके बाद उपस्थित पत्रकारों और समाजसेवियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया उद्घाटन के दौरान पत्रकार साथियों द्वारा मुख्य अतिथि सरताज अहमद एवं नाजिम बाजी को फूल मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मीडिया की भूमिका को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया
मुख्य अतिथि सरताज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होता है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात है और वह सभी पत्रकार साथियों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता और संघर्ष ही समाज में सच को मजबूती से सामने लाने का काम करता है वहीं राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने भी पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पत्रकार हर वर्ग की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संपादक एवं संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रईस अल्वी, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, “तलत की आवाज” के संपादक तलत, सुरेश धीमान संपादक “हम सब का दर्पण”, वरिष्ठ पत्रकार अंकित कुमार, विजय राठी, मोहम्मद असलम, पंकज एरेन, सफीक राजपूत, अपराध पत्रकार मेहराब, किसान नेता आबिद चौधरी, आरिश खान, मुस्कान किन्नर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, भाईचारे और पत्रकार एकता का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की आवाज और लोकतंत्र की ताकत भी है
