बंद पड़े मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद :

बंद पड़े मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद :

आज मंगलवार मवाना पुलिस ने बंद पड़े मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार रात्रि मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित पांडव चौक निवासी अमित रस्तोगी पुत्र मुन्नालाल, जो दवाई का कार्य करते हैं, के बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर मवाना पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बाग की चौहद्दी के पास छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पेलवा उर्फ महेन्द्र पुत्र गौतम उम्र 20 वर्ष, मिशन पुत्र स्वर्गीय किशन उम्र 19 वर्ष तथा गरीबदास उर्फ देशराज पुत्र मिलक उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कादीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है, जिसमें स्टील और पीतल के भगोने, मटकी, कूकर, जग, कटोरी, गिलास, पानदान, मंदिर, देगची, प्लेट, करछी, चम्मच, छिलनी, तराजू के पलड़े, परात समेत अन्य पीतल का सामान तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं।पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे ब्रहम कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 प्रशांत कुमार, उ0नि0 पुनित गुप्ता, उ0नि0 सूरज विक्रम, है0का0 कपिल भाटी, का0 सुधीर कुमार शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *