मेरठ: इंद्रा चौक से हापुड अड्डा तक चिकन दुकानों के बाहर सैकड़ों वाहन, ट्रैफिक जाम और झगड़े, फिर भी प्रशासन मौन :

मेरठ: इंद्रा चौक से हापुड अड्डा तक चिकन दुकानों के बाहर सैकड़ों वाहन, ट्रैफिक जाम और झगड़े, फिर भी प्रशासन मौन :

मेरठ। शहर में लगातार एचपी ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है। जगह-जगह अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे रही है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। लेकिन हापुड़ अड्डे पर ब्राह्मण चक्कर में शाम ढलते ही स्थिति बेकाबू हो जाती है। इंदिरा चौक से हापुड़ रोड तक सैकड़ों मीटर फैली दो दर्जन चिकन दुकानों के बाहर सैकड़ों वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इससे भयंकर जाम लग जाता है, जो झगड़ों तक पहुंच जाता है।ट्रैफिक विभाग की पुलिस इन दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं करती। बल्कि कहीं न कहीं सेटिंग का खेल साफ नजर आता है। पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन एसपी ट्रैफिक ने इन चिकन दुकानों के बाहर खड़े सैकड़ों वाहनों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नगर निगम भी इन दुकानों की लापरवाही बरत रहा है। अगर कल को इन दुकानों के कारण कोई बड़ी घटना हो गई, तो जिम्मेदार कौन होगा?पहले भी यहां सड़कों पर जाम, झगड़े और गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी मेरठ प्रशासन मौन बना हुआ है। क्या ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत से अतिक्रमण का यह खेल चलता रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *