बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला लाखों रुपए के कीमती तांबे और पीतल के सामान किये चोरी :

बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला लाखों रुपए के कीमती तांबे और पीतल के सामान किये चोरी :

मवाना नगर में बंद पड़े मकान मे चोरो द्वारा लाखों रुपये का पीतल और तांबे का सामान चोरी कर ले गए। पटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुऐ वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खगालने ने शुरू कर दिए है l प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह के पांडव चौक पर रहने अमित रस्तोगी पुत्र मुन्ना लाल रस्तोगी का पैतृक हलवाई व्यवसाय है। शनिवार सुबह जब अमित रस्तोगी मकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मकान में रखा सारा सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक, अज्ञात चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद पड़े मकान में करीब दो कुंतल पीतल और तांबे का बारदाना समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। जो चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए l सूचना मिलते ही मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।पीड़ित द्वारा मवाना पुलिस को चोरी के संबंध में तहरीर सौंप दी गई l थाना प्रभारी द्वारा पीड़ितों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *