**मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर के ढिकौली कॉलोनी में वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह भव्य आयोजन ढिकौली क्षत्रिय गौरव समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। गाववासियों द्वारा 501 दीप प्रज्वलित कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के जीवन संघर्ष, स्वाभिमान एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति एवं वीरता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवजीत चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, प्रशांत चौहान, चिराग चौहान, अंकुश चौहान, अमित चौहान, उज्जवल चौहान, कुक्की चौहान, सतवीर, कपिल, अंकुर, राजेश्वर चौहान ,शुभम् चौहान ,वैभव ,ऋषभ चौहान, अक्षत शर्मा, अर्पित वंश, नमन ,सतवीर,गौरव ,अर्जुन ,यशवंत ,पप्पी सोनू चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
