शुक्रवार देर रात्रि मवाना क्षेत्र के मवाना मोड खुर्द के पंचायत घर पास कुट्टी लेकर घर लोट रहे एक युवक के साथ बाइक सवार चार दबंग लड़कों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों को बंट से मारपीट घायल कर दिया l घटना की सूचना मिलने पर मवाना कोतवाली प्रभारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे जबकि छोटा मवाना चौकी करीब होने के बावजूद घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई l प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि 8:00 बजे के करीब जॉनी पुत्र तिलक राम निवासी मवाना खुर्द अपनी साइकिल पर सवार होकर कुट्टी लेकर आ रहा था कि तभी गांव के ही चार युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और आते ही पीड़ित युवक को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी l उनमें से एक युवक ने तमंचे की बट से पीड़ित युवक के सिर पर प्रहार किया l पीड़ित युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और शोर मचाने लगा l पीड़ित युवक ने शोर मचा तो आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर पीड़ित युवक को बचाने पहुंचे तो बाइक सवार लड़कों ने ग्रामीणों को आते देखा कर और जान से मारने कि धमकी देते हुऐ वहां से भाग निकले और फिर कुछ देर वहां मौजूद पीड़ित का भाई मुकेश कुमार ने तभी 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच जानकारी में ये पता चला कि मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज घटना कि जानकारी देने के बाबजूद भी मौके पर नहीं पहुंचे तभी मुकेश कुमार ने मौके पर मवाना थाना प्रभारी ब्रहम कुमार त्रिपाठी को फोन करके सूचना दी l सूचना मिलते ही मवाना थाना प्रभारी ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को मवाना पुलिस ने मौके पर मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सक ने उपचार द्वारा पीड़ित युवक के सिर बंट लगने से गहरा घाव हो गया है। पीड़ित युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया l सभी पीड़ित युवक के परिजनों ने मवाना थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही कि मांग उठाई। इस दौरान मवाना थाना पुलिस प्रभारी ने तहरीर लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
