वन विभाग की सूझबूझ व कोशिशो से पिंजरे में फंसा तेंदुआ,ग्रामीणों ने ली चैन की सांस :

वन विभाग की सूझबूझ व कोशिशो से पिंजरे में फंसा तेंदुआ,ग्रामीणों ने ली चैन की सांस :

मवाना क्षेत्र के बहसूमा के गांव मोड़ कला में बीते मंगलवार को तेंदुआ होने की सूचना पर हस्तिनापुर रेंजर ने वन विभाग की टीम को साथ लेकर तेंदुआ के लिए लगाए गए पिंजरे में तेंदुए को कैद कर लिया l जिससे सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली l जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़ कला में उस समय हड़कंप मच गया l जबकिसान लोकेंद्र मास्टर के खेत में एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। इसी दौरान गांव के कुत्तों ने तेंदुए का पीछा करना शुरू कर दिया l जिससे घबराकर तेंदुआ पेड़ से उतरकर पास के चेरी के खेत में जाकर छुप गया। घटना की जानकारी मिलते ही हस्तिनापुर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वन रेंजर खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में दरोगा अंकित कुमार, अतुल स्वामी सहित वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर खेतों के चारों ओर जाल लगाए गए और ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह दी गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू में कर लिया। तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर हस्तिनापुर वन रेंज ले जाया गया। अभियान के दौरान गांव में दहशत का माहौल बना रहा। और तेंदुआ को देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया l हर कोई पिंजरे में बंद तेंदुओं को देखने के लिए होर्ड लगी हुई थी l तो कुछ नवयुवक तेंदुए की मोबाइल से वीडियो बना रहे थे l सभी ग्रामीणों ने वन विभाग रेंजर खुशबू उपाध्याय व उनकी टीम की सहरना करते हुए धन्यवाद दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *