मवाना नगर के सुभाष चौक पर देर शाम मवाना कोतवाली प्रभारी ब्रह्मम कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे l कि तभी पुलिस द्वारा एक बाइक को रोकने की कोशिश की गई l लेकिन बाइक सवार पुलिस से डर से तेजी से बाइक निकालने लगा l कि तभी अचानक से बाइक का बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह बाइक सवार सड़क पर ओधेमुँह गिर पड़ा l थाना प्रभारी वह उसकी पुलिस पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को सड़क से उठाया l और थाना प्रभारी द्वारा बाइक सवार को समझने की कोशिश करने लगे कि पुलिस से डरने की क्या जरूरत है l अगर आप बाइक रोक लेते तो कम से कम चोट तो नहीं लगती l बाइक सवार इतना घबरा गया था कि अपना नाम तक भूल गया l पुलिस द्वारा बाइक के कागज मांगने व हेलमेट न होने पर बाइक का सीज कर दिया गया l
