पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न समस्याओं समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन :

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न समस्याओं समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन :

*मवाना संवाददाता*आज बुधवार मवाना नगर के तहसील परिसर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न समस्याओं समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा lव्यापार मंडल के संरक्षक शैवाल दुबलिश ने बताया कि नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को व्यापारियों ने अनेकों बार फोन किया उन्होंने फोन नहीं उठाया तब व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजो और मिलने का समय मांगा तो उनका कोई जवाब नहीं आया ऐसे में नगर पालिका द्वारा जो सेवाएं नगर की जनता को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है डाकखाने वाली गली में जो वाटर एटीएम लगा है वह पानी ठंडा नहीं कर रहा है तहसील के बाहर जो शौचालय है और एसडीएम कार्यालय के सामने जो शौचालय है वह क्षतिग्रस्त और सफाई की व्यवस्था बिल्कुल खराब है तो हमारा अनुरोध है कि गर्मी को देखते हुए जितने भी मवाना नगर में एटीएम लगे हुए हैं उन सब की तुरंत स्क्रीनिंग कराई जाए और जो खराब होने तुरंत ठीक कराया जाए उसे पर उप जिलाधिकारी मवाना ने ई ओ मवाना को फोन करके उपरोक्त समस्याओं का समाधान व व्यापारियों से मिलने का आदेश दिया। व्यापार मंडल के महामंत्री मूल शंकर धीमान ने उप जिलाधिकारी महोदय को बताया कि पिछले दो महीनो में अतिक्रमण के लिए, जाम के लिए, ए-रिक्शाओं की जांच के लिए, या ट्रैफिक पुलिस के लिए व्यापार मंडल द्वारा थाना दिवस एवं तहसील दिवस पर पत्र दिया तो आपका और पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना का यह कहना था कि जल्द ही हमें 40 से ज्यादा पुलिस वाले मिल जाएंगे तब कहीं जाकर हम इन समस्याओं का समाधान करेंगे पुलिस क्षेत्र अधिकारी आज सहारनपुर में है इस वजह से वह व्यापारियों से नहीं मिल पाए तो उपजिलाधिकारी मवाना ने कहा कि हमें 48 पुलिस वाले मिले हैं और जल्दी हम इन सभी समस्याओं का समाधान करेंगे lआशा है कि आप इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करेंगे, जिससे मवाना नगर को जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से राहत मिल सके।ज्ञापन देने वालों में चौधरी राजवीर सिंह, मूल शंकर धीमान, व्यापार मंडल के संरक्षक शैवाल दुबलिश, नदीम, आकाश रस्तोगी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, रिहान, मनोज वर्मा, विनोद सैनी, अर्चित जैन आदि व्यापारियों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *