अमर किसान मजदूर मसीहा चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवम् विचार गोष्ठी का किया आयोजन :

अमर किसान मजदूर मसीहा चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवम् विचार गोष्ठी का किया आयोजन :

मवाना नगर मे अमर किसान मजदूर मसीहा किसानों के लिए आजीवन समर्पित पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल नगर पूर्व चेयरमैन जनाब अय्यूब कालिया जी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवम् विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान मिल रोड स्थित पूर्व चेयरमैन आयुक्त कालिया के आवास पर पहुंचे l जहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित फूल माला अर्पित किए l तत्पश्चात सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र चौधरी अजीत सिंह का जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी उन्हीं नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संसद में किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से चौधरी रतन सिंह, विकास सिंह भैंसा, अमन सिंह लांबा, सीएम डागर,अनिल पहाड़पुर, संगीता दोहरे, आतीर रिजवी, अजीत प्रताप बना,चौधरी सतीश तोमर निलोहा, चौधरी धर्मपाल सिंह निलोहा,शकील सैफी,शहजाद सैफी, गुलफाम मिद्दा, मोहम्मद नबी तथा सैकड़ों संख्या में रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *