स्कूल बस में लगी आग,मचा हड़कंप,मासूम बच्चों की फसी जान :

स्कूल बस में लगी आग,मचा हड़कंप,मासूम बच्चों की फसी जान :

मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया l घटना के समय बस में केवल 5 बच्चे सवार थे।जिससे बस में बैठे बच्चों में दहशत फैल गई l आज बुधवार सुबह हस्तिनापुर के गणेशपुर रोड पर समय अफरा तफरी का माहौल बन गया l जब एक पब्लिक स्कूल की बस मैं अचानक आग लग गई जिसमें पांच मासूम बच्चे मौजूद थे l जानकारो ने बताया कि स्कूल बस में पहले इंजन में चिंगारी उठी और देखते-देखते ही बस मे आग लग गई l जिससे सवार बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे l स्थिति की गंभीरता से लेते हुए चालक ने बस को तुरंत सड़क किनारे रोका l मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। चालक और सहायक स्टाफ की तत्परता के चलते बस में सवार करीब पांच बच्चों समेत अन्य सभी छात्र सकुशल बाहर निकाल लिए गए l जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उधर जब बच्चों के अभिभावकों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने जब अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तो उनकी जान में जान आयी l इस घटनाक्रम से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों बसों के लिए एक प्रश्न चिन्ह लग गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *