मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मवाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर सोपी l प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने महिला को पकड़कर खेतों की ओर खींच लिया और मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की । महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए l जिनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के पास खेत में काम कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पहले पड़ोस मैं रहने वाले युवक ने पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए जबरन खेतों की ओर ले जाने लगा। महिला के विरोध और चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये l ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी युवक विवाहित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।पीड़िता दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में रोष व्याप्त है।
