मवाना नहर मे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी :

मवाना नहर मे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी :

*मवाना संवाददाता*आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कुड़ी कमालपुर गांव के पास बह रही नहर से एक युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी l जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि मवाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी कमालपुर के रहने वाले 48 वर्षीय ओमपाल पुत्र फत्तू सिंह का शव बरामद होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बुधवार दोपहर से लापता ओमपाल का ठंडा पड़ चुका शव गुरुवार सुबह नहर के पानी में तैरता मिला l जिसकी खबर फैलते ही परिजनों और आसपास के ग्राम में कोहराम मच गया। महिलाओं व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है l परिजनों के अनुसार, ओमपाल एक मेहनती किसान थे, जो परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को दोपहर के समय वे घर से निकले और फिर लौटे ही नहीं। रात भर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन नहर में शव मिलने पर सदमा लग गया। ओम पाल के परिवार में पत्नी अंजू और एक बड़ा बेटा शुभम दो लड़की मुस्कान और गुनगुन है। दोनों लकड़ी अभी पढ़ाई कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नहर क्षेत्र में कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनी है। नहर के किनारे की ऊंचाई और तेज बहाव खतरनाक हैं l और जल के कारण पानी का भाव भी बहुत तेज है l जिससे पहले भी कई जिंदगियां लील चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहर के किनारों पर रेलिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग उठाई है। सूचना पाते ही मवाना थाना पुलिस की टीम दौड़ पड़ी। एसआई ज्ञान सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है l फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं सौंप गई है l लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *