मवाना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, अधिकारियों का किया घेराव :

मवाना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, अधिकारियों का किया घेराव :

*मवाना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, अधिकारियों का किया घेराव**मवाना संवाददाता*मवाना नगर में समाधान दिवस के अवसर पर स्मार्ट मीटर को लेकर स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी पुरा कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं तहसील परिसर पहुंचीं और अधिकारियों का घेराव करते हुए अपनी समस्याएं जोर-शोर से उठाईं।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एडीएम (एफ) को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उनका घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। साथ ही, बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बिजली कट जाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।महिलाओं ने बताया कि वे अधिकांशतः मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और रेडा-तेली लगाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं। ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिल और बार-बार बिजली कटौती ने उनका जीवन और भी कठिन बना दिया है।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाया जाए और पहले की तरह सामान्य मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *