मवाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 133 में से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण :

मवाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 133 में से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण :

मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर केतहसील सभासागर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम (फाइनेंस) सूर्यकांत त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार निरंकार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 132 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि बाकी मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।समाधान दिवस के दौरान राजस्व, बिजली, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *