दिल्ली ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह मे प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया सम्मानित :

दिल्ली ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह मे प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया सम्मानित :

मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा बाईपास क्रॉसिंग पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में आज विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह के तहत प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह के तहत प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा, अलकनंदा, कौशल, भवानी, विशाल एवं आलम सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *