मेरठ: सैन्यकर्मी पर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार, 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम, पीड़िता को फैसले के दवाब की मिल रही धमकी :

मेरठ: सैन्यकर्मी पर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार, 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम, पीड़िता को फैसले के दवाब की मिल रही धमकी :


मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी रविता व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि पड़ोसियों ने विश्वास जीतकर उसके मकान को गिरवी रखने का वादा कर 22 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए, लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही मकान गिरवी रखा। उल्टे, जवान ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बलात्कार किया। विरोध पर जातिसूचक गालियां देकर वीडियो वायरल करने और भुगत लेने जैसी धमकी दी।
महिला ने बताया कि राजेंद्र सिंह चौवेंतीसवीं बटालियन में तैनात हैं। पहले 10 लाख रुपये उधार लिए, फिर कुल 22.5 लाख तक पहुंच गया।। रुपये मांगने गईं तो उनकी भांजी डोली, पति सुशीला, विक्रांत व निखिल ने मारपीट की, बाल खींचे और जातिगत अपशब्द कहे।
पंचायत में आरोपियों ने 22.5 लाख का कब्जा मानकर 5 लाख के तीन चेक दिए, लेकिन एक पैसा भी नहीं चुकाया। पीड़िता ने 1
एसएसपी मेरठ को शिकायत दी, लेकिन 15 दिन गुजरने के बावजूद कंकरखेड़ा पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उल्टे, पीड़िता को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
एसएसपी का कहना: इस पर संपर्क करने पर एसएसपी मेरठ ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द कार्रवाई होगी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, योगी सरकार में पुलिस की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *