मेरठ: ग्रीन बेल्ट में रातोंरात अवैध दुकानें, जिला पंचायत की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्जा!

मेरठ: ग्रीन बेल्ट में रातोंरात अवैध दुकानें, जिला पंचायत की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्जा!


मेरठ, 29 अप्रैल 2026: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) जोन बी के दिल्ली रोड पर केसरगंज चौकी के सामने ग्रीन बेल्ट में रातोंरात अवैध दुकानों का निर्माण शुरू हो गया। यह जमीन जिला पंचायत विभाग के अधीन है, लेकिन भू-माफियाओं ने चुपके से कब्जा कर मार्केट खड़ी कर दी। स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, लेकिन एमडीए अधिकारी और जिला पंचायत ‘कुंभकरण’ की नींद में सोते रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद—कि सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं होगा—यह अवैध निर्माण दिन-रात जारी रहा। केसरगंज पुलिस चौकी महज 10 कदम दूर होने के बावजूद खामोश रही। एमडीए के अभियंता से लेकर उच्च अधिकारी तक कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अधिकारियों को ऊपर से संरक्षण मिला हुआ है, वरना रातोंरात इतना बड़ा निर्माण कैसे संभव?
लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं: आखिर जिला पंचायत का विभाग कहां सो गया? भू-माफिया चांदी काट रहे हैं और सरकारी जमीन पर कब्जा होता जा रहा है। एमडीए की यह लापरवाही मेरठ में भू-माफिया को खुली छूट दे रही है। अब स्थानीय लोग उच्च अधिकारियों से तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
(यह खबर स्थानीय शिकायतों पर आधारित है। प्रशासन से संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *