मेरठ: लोन के नाम पर व्हाट्सऐप ठगी करने वाला जमील गिरफ्तार, लाखों की ठगी के 2 साल पुराने गिरोह का खुलासा

मेरठ: लोन के नाम पर व्हाट्सऐप ठगी करने वाला जमील गिरफ्तार, लाखों की ठगी के 2 साल पुराने गिरोह का खुलासा

मेरठ: लोन के नाम पर व्हाट्सऐप ठगी करने वाला जमील गिरफ्तार, लाखों की ठगी के 2 साल पुराने गिरोह का खुलासामेरठ। थाना जानी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी मौ. जमील पुत्र यासीन निवासी सिवालखास को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक, जमील अपने साथी के साथ ‘जीवन फंडिंग कम्पनी’ के नाम पर व्हाट्सऐप से लोगों को लोन का लालच देकर ठगता था। पैसे PhonePe-गूगल पे से अलग-अलग खातों में मंगवाता था। यह गिरोह दो साल से लाखों की ठगी कर रहा था। छत्तीसगढ़, मुरादाबाद, राजस्थान, मथुरा समेत कई जगह शिकायतें दर्ज हैं।सर्विलांस और तकनीकी जांच से आरोपी पकड़ा गया। आगे कार्रवाई जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *