मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर मे थाना समाधान दिवस के अवसर पर मवाना नगर के संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा यातायात व्यवस्था सुधार एवं ई-रिक्शा संचालन के सुव्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में ज्ञापन सोपते हुऐ मवाना थाना प्रभारी से उचित व्यवस्था की मांग उठाई lपश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल मवाना का एक प्रतिनिधिमंडल थाना दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ को संबोधित एक पत्र थाना प्रभारी को सौंपकर नगर में यातायात व्यवस्था सुधार एवं ई-रिक्शा संचालन के सुव्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में बताया कि मवाना नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान समय में यातायात जाम की समस्या अत्यंत गंभीर रूप धारण करती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।इस समस्या के प्रमुख कारणों में ई-रिक्शाओं का अनियंत्रित एवं अव्यवस्थित संचालन सम्मिलित है। यद्यपि ई-रिक्शा आम जनजीवन का एक महत्वपूर्ण एवं सुलभ परिवहन साधन है, अतः इसे प्रतिबंधित करना व्यवहारिक नहीं है, किन्तु इसके संचालन को सुव्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे एवं दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।जिससे मवाना नगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो सके एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके मिलने वालों में शैवाल दुबलिश, नदीम, रिहान, विपिन कुमार, विनोद सैनी राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन आदि शामिल रहे।
