मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना क्षेत्र के मवाना बिजनौर के फलावदा मोड बाईपास पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल, मवाना में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सीरियल पेस्टेड कार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, विचार लेखन तथा भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए सुंदर प्रस्तुतियाँ तैयार कीं। इन रंग-बिरंगी गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह और त्योहार के प्रति उनकी समझ को दर्शाया।डॉ करुणेश भारद्वाज (चेयरमैन) ने छात्रों एवं शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने बैसाखी जैसे सांस्कृतिक पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं —भवानी ,इतिक्षा , माही , जाह्नवी , सीरत एवं मोनी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को इन गतिविधियों में मार्गदर्शन दिया। समग्र रूप से यह आयोजन नन्हे विद्यार्थियों के लिए एक आनंददायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।
