*मावाना पुलिस टीम पहुंची दबीश देने डर के मारे आरोपी के भाई ने लगाई छत से छलांग दोनों पैर टूटे अस्पताल में भर्ती**मवाना संवाददाता*आज रविवार मवाना नगर मे एक अजीबोगरीब मामला सामने आया l मवाना पुलिस द्वारा दो पक्षों के बीच कहासुनी में शांतिभंग हुए चालान को लेकर अटौरा रोड स्थित मौहल्ला कल्याण सिंह में पुलिस दबिश देने पहुंची तो आरोपी के भाई डर के मारे छत से छलांग लगा दी l जिससे युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आ गई l मवाना पुलिस द्वारा पीड़ित युवक को मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l चिकित्साकर्मी ने उपचार द्वारा पीड़ित युवक हालत गंभीर बताते हुए। पीड़ित अथर की पत्नि फरहा एसएसपी अविनाश पांडे के कार्यलय पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही है। इस प्रकरण क्षेत्राधिकारी पंकज लावियाना ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के मामले जांच पड़ताल की जा रही है। और पीड़ित अथर को मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन मौके पर सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उपचार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।
