मेरठ, 22 मार्च 2026: रविवार को खत्री युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री शांतनु अरोड़ा, प्रदेश प्रमुख खत्री नवीन अरोड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष (महिला) खतरानी शशि अरोड़ा के निर्देश पर मेरठ मंडल ने नवरात्रि एवं राम नवमी के अवसर पर कैंट कंकड़ खेड़ा स्थित शिव चौक पर शिव मंदिर में दर्शन के बाद फल वितरण कर समाज सेवा की मिसाल कायम की।कार्यक्रम की अध्यक्षता खत्री रोहित आनंद ने की, जबकि संचालन महामंत्री खत्री इशू आहुजा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण विग ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मेरठ महानगर अध्यक्ष अंकुर खुशवाह, विपिन ठाकुर, समाजसेवी विजय टंडन, उत्तर प्रदेश युवा खत्री महासभा मेरठ मंडल कोषाध्यक्ष खत्री अखिल ढींगरा, उपमंत्री निखिल ढींगरा, पंडित विक्रांत द्वारी, खत्री शशांक टंडन आदि ने सराहना की।मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष खत्री अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश महामंत्री खत्री कपिश अरोड़ा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष खत्री वेदांत अरोड़ा, खत्री जसमीत चड्ढा, कोषाध्यक्ष खत्री गौरव अरोड़ा, प्रचार मंत्री खत्री उत्कर्ष मल्होत्रा, उपमंत्री खत्री जयदीप चड्ढा, खत्री कार्तिक चावला, खत्री मोक्ष बाहवा एवं अन्य सदस्यगण।प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर एवं जिला अध्यक्ष रोहित आनंद ने युवाओं का जोश जगाते हुए कहा, “श्री राम के वंशज हैं हम, तो देश एवं धर्म की रक्षा ही हमारा उद्देश्य है।”
