गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के शक में मथुरा की 30 वर्षीय मीरा प्रजापति को गिरफ्तार किया है। दो बच्चों की मां मीरा ई-रिक्शा चलाती है और पति से अलग रहती है। पुलिस के अनुसार, वह ई-रिक्शा के बहाने जासूसी करती थी, जिससे किसी को शक नहीं होता।22 मार्च को मीरा के साथ बिहार के नौशाद और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि संवेदनशील स्थानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजने पर उन्हें 4-6 हजार रुपये मिलते थे।जांच में अब तक 22 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके जरिए संवेदनशील जगहों पर सोलर CCTV लगाए गए थे, जिनकी लाइव फीड पाकिस्तान जा रही थी।
