मेरठ। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मेरठ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। हूटर और प्रेशर हॉर्न के दुरुपयोग पर विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई ASP बजरंग प्रसाद (IPS) के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंचौली ने की, जिनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा की हर ओर तारीफ हो रही है।ASP बजरंग प्रसाद ने बताया कि हूटर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल केवल अधिकृत वाहनों के लिए ही अनुमन्य है। आम नागरिकों द्वारा इसका दुरुपयोग ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करता है और सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। इस फॉरच्यूनर चालक पर चालान काटा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ASP साहब की इस पहल से स्थानीय लोग काफी प्रभावित हैं, जो कह रहे हैं कि ऐसे सख्त अधिकारी ही शहर को अनुशासित बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।पुलिस विभाग में IPS अधिकारी बजरंग प्रसाद जैसे समर्पित अफसरों की मौजूदगी से आमजन में विश्वास बढ़ा है। उनकी तत्परता और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मिसाल सभी के लिए अनुकरणीय है। मेरठ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
