मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल किंडरगार्डन मवाना मे नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा० शक्ति सहानी (प्राचार्या एल डी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना ) को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वागत किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती की गई ।कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें एल.के.जी. और यू.के.जी. के नन्हे विद्यार्थियों ने वेलकम – वेलकम गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में क्रमशः नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. कक्षाओं के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न कराया गया l जिसमें बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय तथा शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबंधक की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।कक्षा यूकेजी से अनाया नागर ने कविता व अनुराग ने अपने आकर्षक भाषण से सबका मन मोह लिया। इस खास दिन पर विद्यालय की वाषिर्क पत्रिका सृजन 2025-26 का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया ।विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने ग्रेजुएशन समारोह पर कहा कि यह समारोह बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन हृदेश राय और पूजा यादव ने किया।
