मवाना में किसान यूनियन ने नामित सभासद अर्जुन काली का किया भव्य स्वागत:

मवाना में किसान यूनियन ने नामित सभासद अर्जुन काली का किया भव्य स्वागत:

मवाना संवाददाता मवाना, 17 मार्च: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा जिला मेरठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को गैलेक्सी प्लाजा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद मवाना के नामित सभासद अर्जुन काली के मनोनीत होने के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।संघर्ष मोर्चा की टीम ने अर्जुन काली को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री पवन चौहान, जिला सलाहकार भूपेंद्र चौहान, पुनीत बाजपेई, दीपक चौहान, आशीष कुमार, मोहित शर्मा, दीपांशु चौधरी, शुभम काली, धर्मेंद्र जाटव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।स्वागत समारोह में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई, जिसमें नगर पालिका की विकास योजनाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *