मेरठ में अप्रैल में होगा ‘ऑल इंडिया आर्टिस्ट एंड बिजनेस अवॉर्ड 2026 :

मेरठ में अप्रैल में होगा ‘ऑल इंडिया आर्टिस्ट एंड बिजनेस अवॉर्ड 2026 :

‘मेरठ। सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप की 16वीं वर्षगांठ पर बुधवार को रेट्रो लॉन्च रेस्टोरेंट, बेगम बाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर राजीव कुमार (जूनियर सनी देओल) ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होटल कॉनवे, शॉपरीक्स मॉल में ‘ऑल इंडिया आर्टिस्ट एंड बिजनेस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन अप्रैल में किया जाएगा।इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के बिजनेसमैन और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। टीवी कलाकारों और बॉलीवुड की किसी बड़ी हस्ती को मुख्य अतिथि बनाकर आमंत्रित किया जाएगा, जो सभी विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुरोध चौहान, अलका चौधरी, अनुराग गुप्ता, कृति गुप्ता, गौरव शर्मा, प्रवीण कुमार, विनय सहगल, रवि कुमार (जूनियर सोनू निगम) आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *