मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले की धमकी देने वाले अभियुक्त को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना ग्राम अल्लीपुर में 14 मार्च को हुई, जब वादी साजिद पुत्र शोकीन की पत्नी व उसकी भाभी पर अभियुक्तों रहीस पुत्र लल्लू, अनीस पुत्र वहावदीन व दानिस पुत्र कलवा ने हमला बोला, गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि रहीस ने झगड़े के दौरान छत से तमंचा लहराकर गोली मारने की कोशिश की थी।एसएसपी मेरठ के निर्देश पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर पुलिस ने नरहाडा के पास निर्माणाधीन अंडरपास से अभियुक्त रहीस को 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस सहित धर दबोचा। मुकदमा धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद वैधानिक कार्रवाई जारी है।
